मुंबई

Published: Aug 03, 2021 11:24 PM IST

Bus Servicesबेस्ट में बढ़ी यात्रियों की संख्या, लोकल बंद होने से बेस्ट पर बढ़ा भार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. लोकल (Local) से सिर्फ अतिआवश्यक कर्मचारियों को यात्रा करने की अनुमति मिलने के कारण लोग मजबूरी में बेस्ट से यात्रा कर रहे हैं। इससे बेस्ट (BEST) से यात्रा करने वाले यात्रियों (Passengers) की संख्या बढ़कर 23 लाख हो गई है।बेस्ट में यात्रियों के बढ़ने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। बेस्ट की ओर से चलाई जा रही मिनी बस में लोग धक्का-मुक्की कर रहे हैं।

इससे भविष्य में आने वाली कोरोना की तीसरी लहर जल्द आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। लोकल ट्रेन से निजी कंपनियों और आम लोगों को यात्रा करने की अनुमति नहीं है। जिससे बेस्ट बसों पर यात्रियों का भार बढ़ गया है। बेस्ट की ओर से रोज तकरीबन 3 हजार बसें चलाई जा रही है। जिसमें 466 मिनी एसी बसें शामिल हैं।

यात्रियों की संख्या बढ़ जाने के कारण बसों में खड़े होकर यात्रा न किए जाने का नियम का पालन मुश्किल हो गया है। बेस्ट में प्रतिदिन 23 लाख यात्री यात्रा कर रहे हैं, इससे बेस्ट को कुल 1 करोड़ 91 लाख रुपए की आमदनी हो रही है। लॉकडाउन से पहले बेस्ट से 36 लाख यात्री यात्रा करते थे और उससे प्रतिदिन 2.5 करोड़ रुपए की आमदनी होती थी।

तारीख यात्रियों की संख्या आमदनी
26 जुलाई  23,14,000   1,91,78000
27 जुलाई 22,82,000    1,85,48000
28 जुलाई 22,80,000   1,82,79000
29 जुलाई 22,98,000   1,85,69000
30 जुलाई 23,08,000         1,85,38000