मुंबई

Published: Mar 23, 2021 10:02 PM IST

Corona Updateमुश्किलें बढ़ा रहा है कोरोना, मुंबई में मिले कोरोना के 3512 नए मरीज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File

मुंबई. मुंबई (Mumbai) सहित महाराष्ट्र (Maharashtra) के लिए कोरोना (Corona) मुश्किलें बढ़ा रहा है। मंगलवार को एक बार फिर राज्य में 28,699 नए मरीज (New Patients)  मिले, जबकि मुंबई में 3512 रोगी मिले हैं। बड़ी तेजी से फैल रहे कोरोना के कारण क्वारंटाइन सेंटर्स (Quarantine Centers) एक बार फिर भरने लगे हैं। 

मंगलवार को राज्य में कोरोना के चलते 132 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। जबकि मुंबई में 24 घंटे में कुल 8 मौतें दर्ज की गई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 2,30,641 तक पहुंच गई है, जिसमें से 27672 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं।

मुंबई के आंकड़े

राज्य के आंकड़े

24 घंटे में 12 % घटा टीकाकरण 

उधर, मुंबई में पिछले 24 घंटे में टीकाकरण की संख्या 12 फीसदी कम हुई है। मंगलवार को शहर के कुल 103 टीकाकरण केंद्रों पर 37,120 लाभार्थी ने टीकाकरण करवाया, इसमें 20550 बुजुर्गों ने, 9116 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक 4535 रोगियों और 2919 हेल्थ केयर वर्कर्स ने टीका लगवाया। मंगलवार को कोविशील्ड (23443) और कोवैक्सीन (8679) का पहला डोज़ लाभकर्ताओं को दिया गया। मुंबई में अब तक तीनों चरण के 939188 का टीकाकरण हो चुका है।