मुंबई

Published: Jun 01, 2020 06:09 PM IST

मुंबईकपिला कॉलेज की भूमिका कपूर प्रथम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई.वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से पिछले सवा दो माह से पूरे देश में लॉकडाउन है.स्कूल, कॉलेज,उद्योग धंधे सबकुछ बंद हैं.लेकिन लॉकडाउन ने बहुत कुछ सिखाया भी है  उद्योग व्यवसाय में जहां वर्क फ्रॉम होम की शैली विकसित हुई है, वहीं ऑनलाइन एज्युकेशन की भी शुरुआत हुई है.

इसी के तहत दक्षिण मुंबई स्थित सेंट जेवियर कॉलेज के हिंदी विभाग की तरफ से 31मई को  अंतर महाविद्यालयीन ऑनलाइन कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.जिसमें श्रीमती कपिला खांडवाला बीएड कॉलेज की छात्रा भूमिका कपूर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

ऑनलाइन कविता पाठ प्रतियोगिता

ऑनलाइन कविता पाठ प्रतियोगिता में श्रीमती पी.एन दोशी महिला महाविद्यालय, श्री एम.डी शाह महिला कॉलेज, रामनारायण रुइया कॉलेज, श्रीमती कपिला खांडवाला  बी.एड कॉलेज, एम.एम.पी शाह महिला कॉलेज, जी.जोगलेकर कॉलेज, एस. एन. डी. टी कॉलेज, निर्मला निकेतन कॉलेज ऑफ़ होम साइंस, जयहिन्द कॉलेज, मीठीबाई कॉलेज तथा सेंट जेवियर कॉलेज (स्वायत्त), के कुल 33  छात्र छात्राओं ने भाग लिया.  

प्राचार्य डॉ. राजेंद्र शिंदे एवं रेक्टर डॉ. कीथ डिसूज़ा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता  संपन्न हुई.  हिंदी विभाग के प्रमुख डॉ. भगवती प्रसाद उपाध्याय के मुताबिक  प्रतियोगिता में श्रीमती कपिला खाण्डवाला बी. एड कॉलेज की भूमिका कपूर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. सेंट जेवियर कॉलेज के वेदांत शुक्ल द्वितीय एवं रूइया कॉलेज के सिद्धांत द्विवेदी व सेंट जेवियर कॉलेज के शुभम गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे. प्रतियोगिता की निर्णायक रश्मि सिंह कुशवाहा थीं.  कार्यक्रम का संचालन वेदांत शुक्ल तथा आभार यथार्थ गुप्ता ने व्यक्त किया.