मुंबई

Published: Jan 06, 2024 08:49 AM IST

Awhad On Lord Ram'राम' को मांसाहारी बताने वाले NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड की बढ़ी मुश्किल, पुणे के बाद अब मुंबई में FIR दर्ज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड

नई दिल्ली/मुंबई. भगवान राम को मांसाहारी बताने वाले NCP (शरद पवार गुट) के विधायक जितेंद्र आव्हाड (MLA Jitendra Awhad) की मुश्किलें ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहीं बढ़ गई हैं। दरअसल अब आव्हाड के खिलाफ मुंबई के MIDC पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हो चुकी है। इस बाबत मुंबई पुलिस के अनुसार विधायक के खिलाफ IPC की धारा 295 (A) यानी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। हालाँकि इससे पहले जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ पुणे में भी इस बाबत केस दर्ज किया गया था। 

बजरंग दल ने की थी शिकायत

जानकारी दें कि बजरंग दल के एक पदाधिकारी ने गुरुवार को MIDC पुलिस स्टेशन में जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद बीते शुक्रवार को आखिरकार मुंबई MIDC पुलिस ने जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली है।

आव्हाड मांग चुके माफी

इधर जितेंद्र आव्हाड ने विवाद बढ़ने देखते बीते शुक्रवार को ही अपने बयान के लिए माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा था कि प्रभु राम पर दिए हुए बयान का मुझे अत्यंत दुख है और लोगों की भावनाओं को आहत पहुंची है यह भी मैं जानता हूं। मैं प्रभु राम का हनुमान हूं। सेवक हूं और उनके पैरों तले हमेशा अपने आपको पाता हूं। मेरी जनता मेरे लिए श्री राम है। भारत देश का नाम कहां से आया। प्रभु राम के छोटे भाई का नाम भारत था उसी से भारत नाम आया है। अपने विरोधियों को इतना ही कहूंगा कि अपने बलबूते कितने आंदोलन करते हैं इस बारे में भी जनता को बताएं और कितने आंदोलनकारी खुद के पैसे से मांस खाते हैं यह भी मैं बहुत अच्छे से जानता हूं।

आव्हाड ने खुद को बताया राम भक्त

उन्होंने यह भी कहा कि, “पूजा अर्चना कैसे करना यह सभी की अपनी अपनी भावना है.. मैं हनुमान की पूजा करता हूं उसके, बाद में तुलजा भवानी की भी पूजा करता हूं, उसके बाद में दत्त महाराज और स्वामी समर्थ की भी पूरे श्रद्धा से पूजा करता हूं, इससे मुझे कोई रोक तो सकता है क्या? धर्म तो मेरे दिल में बसा हुआ है और मेरे प्रभु राम मेरे दिल में समाए हुए हैं।