मुंबई

Published: Oct 20, 2023 11:08 AM IST

Navratri 2023हालो रे हालो! मुंबई में अब गरबा-डांडिया को रात 12 बजे तक की मिली मंजूरी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

मुंबई: नवरात्रि उत्सव (Nav ratri 2023) के दौरान अब महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गरबा/डांडिया उत्सव (Garba Utsav 2023) को रात 12 बजे तक की मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में अब शनिवार, रविवार और सोमवार तीनों दिन रात 12 बजे तक गरबा आयोजित करने को अनुमति दी जाएगी ।  इस बाबत  BJP नेता प्रवीण दरेकर ने पत्र लिखकर राज्य सरकार से यह मांग की थी। राज्य सरकार ने मांग को स्वीकार करते हुए समय सीमा को 10 बजे से बढ़ाकर इस अब 12 बजे तक करने का फैसला किया है।

जानकारी दें कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीज़न डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने नवरात्रि उत्सव के चलते पहले ही मुंबई में अंधेरी से दहीसर को जोड़ने वाली लाइन 2A और 7 पर मेट्रो रेल सेवाओं को रात 12:20 बजे तक के लिए बढ़ा दिया था। मुंबई मेट्रो में यह बदलाव 19 से 23 अक्टूबर तक जारी रहेगा।  

दरअसल नवरात्रि के उत्सव के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और उनके मार्गदर्शन और समर्थन के तहत, महा मुंबई मेट्रो ने 19 अक्टूबर 2023 से आगामी 23 अक्टूबर 2023 तक विस्तारित सेवाओं का उपहार लेकर आई है। नवरात्रि के दौरान ‘गरबा’ और डांडिया कार्यक्रमों और समारोहों को देखते हुए, देर रात की यात्रा की मांग बढ़ गई है। वहीं नवरात्रि के दौरान ‘गरबा’ और डांडिया कार्यक्रमों और समारोहों को देखते हुए, देर रात की यात्रा की मांग बढ़ गई थी। जिसे महाराष्ट्र प्रशासन ने अब पूरा कर दिया है।