मुंबई

Published: Jul 05, 2023 11:03 AM IST

Mumbai Rains Updateमहाराष्ट्र : मुंबई में आज भारी बारिश की संभावना, जारी हुआ 'ऑरेंज' अलर्ट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली/मुंबई. जहां इस समय महाराष्ट्र (Maharashtra) में मानसून (Monsoon) अभी अपने उफान पर हैं। वहीं इन सबके बीच मौसम विभाग ने आज मुंबई में भारी बारिश की संभावना जताई है। जी हां मुंबई (Mumbai) में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। देखा जाए तो महाराष्ट, कोंकण और गोवा में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट है। 

जानकारी दें कि, मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी (Mumbai Rain Alert) जारी की है। IMD के मुंबई स्थित क्षेत्रीय केंद्र ने आज यानी 5 जुलाई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ और 6-7 जुलाई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी कर मुंबई और ठाणे में भारी बारिश का अनुमान भी जताया है। इस दौरान मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की भी प्रबल संभावना जताई है।

इस तरह देखा जाए तो मुंबई में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं अगर बाकी जिलों की बात की जाए तो पुणे के साथ-साथ सतारा, कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिलों को भी आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आगामी गुरुवार को भी पुणे और सतारा में भारी बारिश की आशंका IMD ने जताई है। 

आपको मालूम हो कि मौसम की चेतावनी के लिए IMD चार ‘रंगों के कोड’ का उपयोग करता है, जिसमें ‘ग्रीन’ (कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं), ‘येलो’ (देखें और तत्पर रहें), ‘ऑरेंज’ (तैयार रहें) और ‘रेड’ (कार्रवाई करें) शामिल हैं। इसी तरह IMD हर दिन के लिए उसकी स्थिति के अनुसार ‘ग्रीन अलर्ट’, ‘येलो अलर्ट’, ‘ऑरेंज अलर्ट’ और ‘रेड अलर्ट’ जारी करता है।