मुंबई

Published: May 12, 2022 08:39 AM IST

Ramesh Latkeमहाराष्ट्र : शिवसेना MLA रमेश लटके का हार्ट अटैक से निधन, निजी कार्यक्रम में गए थे दुबई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic : Twitter

नई दिल्ली/मुंबई.  मुंबई (Mumbai) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार यहाँ के अंधेरी पूर्व विधानसभा से शिवसेना (Shiv Sena) के 52 वर्षीय विधायक रमेश लटके (Ramesh Latke) का दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन (Death) हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को वह दुबई में अपने दोस्त से मिलने गए थे।  बीती रात को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।  

ऐसा भी बताया जा रहा है कि जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा तब उनका परिवार खरीदारी के लिए बाहर गया हुआ था।फिलहाल विधायक रमेश लटके के पार्थिव शरीर को दुबई से मुंबई लाने की कोशिश की जा रही है। 

बता दें कि रमेश लटके साल 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश शेट्टी को हराकर पहली बार अंधेरी ईस्ट से विधायक बने थे।  इसके बाद वे साल 2019 में दूसरी बार निर्दलीय उम्मीदवार एम पटेल को हराकर विधायक का चुनाव फिर जीते थे। पता हो कि रमेश लटके कई बार BMC में पार्षद भी रह चुके हैं। 

इधर  मुंबई में उनके निधन की खबर आने के बाद शिवसेना में शोक की लहर व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक विधायक रमेश लटके कुछ दिनों से अपनी फैमिली के साथ दुबई में थे। यह भी बता दें कि रमेश लटके शिवसेना के तेज-तर्रार नेताओं में गिने जाते थे। लेकिन अब इन्ही रमेश लटके के आकस्मिक निधन से पार्टी को अब बड़ा झटका लगा है।