मुंबई

Published: Feb 16, 2024 03:38 PM IST

Mahesh Gaikwad Health Updateमहेश गायकवाड़ को अस्पताल से नहीं मिला डिस्चार्ज, घर-ऑफिस के बाहर पुलिस तैनात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
महेश गायकवाड (फाइल फोटो)

मुंबई: कल्याण पूर्व के भाजपा (BJP) विधायक गणपत गायकवाड़ (Ganpat Gaikwad) ने 2 फरवरी को शिंदे गुट के कल्याण शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ (Mahesh Gaikwad) पर गोली चलाई थी। इस घटना से पुरे महाराष्ट्र (Maharashtra Crime) में सनसनी मची गई। जब सत्ताधारी गुट के विधायक ने थाने में ही गोली चला दी, तो महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हुए। 

फायरिंग के इस घटना में महेश गायकवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। इस बीच, महेश गायकवाड़ को आद अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना थी, लेकिन अब खबर कुछ और ही आ रही है। 

जानकारी सामने आ रही है कि चलने के दौरान उनकी आंतों पर दबाव के कारण उपचार अगले 2 से 3 दिनों तक जारी रहेगा। इस बीच पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसलिए, कल्याण पुलिस अलर्ट मोड पर है और महेश गायकवाड़ के घर और कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा रखी गई है। कोलसेवाडी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश शिरसाट ने इस बारे में जानकारी दी है। 

गौरतलब हो कि भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और साथी आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है।