मुंबई

Published: Jun 20, 2020 10:42 AM IST

Young Turk नवभारत Young Turk में आज शाम 5 बजे मिलिए जीशान सिद्दीकी से

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. कोरोनावायरस के चलते नागपुर में नवभारत ने ‘YoungTurk’का आयोजन किया है।इस वेबिनार में आज शाम 5 बजे कांग्रेस पार्टी के विधायक जीशान सिद्दीकी मौजूद ररहने वाले है। वह हमारे साथ नवभारत के फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/enavabharat) पर रूबरू होंगे।तो आइये जानते है जीशान सिद्दीकी के बारे में।

जीशान बाबा सिद्दीकी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं। जीशान सिद्दीकी महाराष्ट्र विधानसभा के पहले सदस्य हैं जो मुंबई के बांद्रा ईस्ट सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। बता दे कि जीशान सिद्दीकी का जन्म मुंबई के बांद्रा में हुआ।वही, उनके पिता एक कुशल नेता है।जीशान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व सदस्य बाबा सिद्दीकी और शेहज़ेन सिद्दीकी का बेटा है।

साल 2015 में जीशान ने रीजेंट यूनिवर्सिटी लंदन, यूनाइटेड किंगडम में ग्लोबल मैनेजमेंट एंड पब्लिक लीडरशिप में मास्टर डिग्री पूरी की। बता दे कि साल 2019 में विधानसभा चुनाव में जीशान सिद्दीकी ने शिवसेना के प्रत्याशी विश्वनाथ महादेश्वर को हराया था।

जीशान बाबा सिद्दीकी लगातार वर्ष 1999, 2004 और 2009 में विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।जीशान सिद्दीकी आज शाम 5 बजे हमारे साथ नवभारत YoungTurk पर और फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/enavabharat) पर हमसे रूबरू होंगे ।