मुंबई

Published: Aug 11, 2020 12:23 AM IST

फेसबुकयुवक की आत्महत्या वाली फेसबुक पोस्ट पर आयरलैंड से आया जान बचाने का मेसेज 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

भाईंदर: मुंबई से सट्टे भाईंदर पूर्व के घोडदेव गांव में रहने वाला 24 साल का राजीब दास, इसने रविवार की रात इंटरनेशनल पुलिस से लेकर दिल्ली और मुंबई पुलिस की नींद उड़ा डाली थी। राजीब दास ने रात को बीवी से हुए कुछ विवाद के चलते अपना जीवन खत्म करने की पोस्ट फेसबुक अंकाउट पर डाली और यह पोस्ट उसके किसी दोस्त या ऱिश्तेदार ने नहीं पढ़ी बल्कि उस पोस्ट को आयरलैंड के फेसबुक अधिकारी ने पढ़ी और तुरंत उन्होंने दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा।

दिल्ली पुलिस ने तुरंत मुंबई के सायबर क्राइम ब्रांच से संपर्क साधा। मुंबई सायबर क्राइम ब्रांच ने स्थानीय पुलिस थाना नवघर पुलिस से संपर्क साधकर पूरी बात बता दी। नवघर पुलिस ने रात के 12 बजे राजीब दास को ढूंढने में जुट गयी। राजीब दास का पता गलत होने की वजह से पूरी रात पुलिस उसे ढूंढती रही।

आख़िर दास का मोबाईल नंबर नवघर पुलिस को मिला। मोबाईल से उसे गोल्डन नेस्ट बुलाया गया। और पुलिस ने उसका कॉउन्सलिंग किया। फिर उसे उसके घर छोड़ कर, आस-पड़ोस के दोस्तों से ध्यान रखने को कहा। इस पूरी घटना को सुबह के साढ़े चार बज गये। पर, राजीब दास को आत्महत्या करने से रोकने और उसका ह्रदय परिवर्तन करने में नवघर पुलिस कामयाब हुई।

– राजा मयाल