मुंबई

Published: Apr 09, 2023 01:18 PM IST

Nitin Deshmukhशिंदे-फडणवीस सरकार पर भड़के विधायक नितिन देशमुख, कहा- 'आपको शर्म आनी चाहिए...'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) आज उत्तर प्रदेश पहुंच गए है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे पहली बार अयोध्या दौरे पर गए है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ उनकी कुछ नेता भी अयोध्या दौरे पर गए है। वहीं, दूसरी तरफ इस अयोध्या दौरे को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति में हलचल हो रही है। 

महाराष्ट्र (Maharashtra) में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसान परेशान हैं। वहीं,  राज्य के प्रभारी मंत्री अयोध्या के दौरे पर हैं। इस बात को लेकर अब ठाकरे गुट के विधायक नितिन देशमुख (Nitin Deshmukh) ने सरकार की आलोचना की है। 

विधायक नितिन देशमुख (Nitin Deshmukh) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की आलोचना करते हुए कहा है कि, ‘जहां बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अयोध्या  दौरे पर गए है, उन्हें शर्म आनी चाहिए।’ 

उन्होंने ने आगे कहा, ‘देवेंद्रजी अकोला के पालक मंत्री हैं। पिछले साल भी इस जिले में ओलावृष्टि हुई थी। जिले में दो दिन से फिर ओलावृष्टि शुरू हो गई है। कोई मंत्री यहां नहीं गया है। उन्हें सरकार में होने पर शर्म आणि चाहिए।’

नितिन देशमुख (Nitin Deshmukh) ने आगे शिंदे-फडणवीस सरकार पर आरोप करते हुए कहा, ये कैसी राजनीति कर रहे हैं? राम राम कहकर वोट मांगते हैं। लेकिन आपके राम राज्य में किसान को कितनी परेशानी है। अपने को हिन्दू कहने वालों ने हिन्दुओं को अकेला छोड़ दिया। इस सरकार से सबसे ज्यादा नुकसान हिंदुओं का ही हो रहा है।’