मुंबई

Published: Feb 15, 2021 09:47 PM IST

गिरफ्तारमोबाइल नंबर ब्लॉक किया तो पूर्व प्रेमी की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई. परेल (Parel) में वेलेंटाइन डे (Valentine Day) के दिन पूर्व प्रेमी के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत (Death) हो गयी। आरोपी हमले के दौरान घायल हो गया। भोइवाडा पुलिस (Bhoiwada Police) ने आरोपी राजेश काले (36) को इलाज के बाद गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूर्व प्रेमिका ने उसके मोबाइल नंबर (Mobile Number) को ब्लॉक (Block) कर दिया था। इस बात को लेकर उसे काफी गुस्सा था और उसने उसकी हत्या करने का निश्चय किया।

गोवंडी के न्यू गौतम नगर में रहने वाली 37 वर्षीय कविता कांबले केईएम अस्पताल में कांट्रेक्ट पर साफ-सफाई का काम करती थी। उसका वर्ष 2016 से कुर्ला (पूर्व) में रहने वाले राजेश काले के साथ प्रेम संबंध था। दिहाड़ी मजदूरी का काम करने वाले राजेश से किसी बात को लेकर कविता की अनबन हो गयी। इसके बाद उसने उससे सारे संबंध तोड़ लिए और उसका फोन भी उठाना बंद कर दिया। इसके बावजूद राजेश कविता का पीछा करता था और आए दिन फोन करता था। कविता ने उसके मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। वह दूसरे मोबाइल नंबरों से फोन करता था। कविता उसे ब्लॉक कर देती थी।

 वेलेंटाइन के दिन पूर्व प्रेमिका से की संपर्क की कोशिश

राजेश ने वेलेंटाइन के दिन कविता से फिर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद राजेश ने कविता की हत्या करने का षड्यंत्र रचा। उसे कविता के काम पर आने और जाने का समय पता था। वह घर से अपने साथ चाकू लेकर केईएम अस्पताल के पास पहुंचा।

चाकू से किया हमला

भोइवाडा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनोद कांबले ने बताया कि रविवार को दोपहर 20.30 बजे कविता केईएम अस्पताल से काम कर घर जाने के लिए बाहर आयी। राजेश ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। उसने कविता के पेट में चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब वह कविता पर चाकू से हमला कर रहा था, तो इस दौरान उसे भी चाकू से चोट आयी। राजेश कविता को गंभीर रूप से घायल कर भागने की कोशिश की, लेकिन केईएम अस्पताल के आस-पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

कविता को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर राजेश काले को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।