मुंबई

Published: Jun 09, 2022 11:15 AM IST

Mumbai Building Collapseमुंबई: बांद्रा में बिल्डिंग गिरने से 1 मजदूर की मौत, अब तक 22 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन ख़त्म

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली. मुंबई (Mumbai) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार बीते गुरुवार आधी रात मुंबई के बांद्रा इलाके (Bandra Building Collapse) में तीन मंजिला इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई और अब तक 22 लोग घायल हो गए हैं। वहीं इसमें से अब तक 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है।

गौरतलब है कि यह इमारत बांद्रा के शास्त्री नगर इलाके में स्थित है। वहीं इस भयंकर घटना की सूचना मिलने पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां, एक एंबुलेंस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और मलबे को हटाने का काम फिलहाल जोरशोर से कर रही है। वहीं सुबह 10 बजे तक मलबे में फंसे लोगों का भी पूरा रेस्क्यू हो गया था। 

इस मामले पर पुलिस ने बताया था कि, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास महाराष्ट्र नगर इलाके में स्थित यह इमारत बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे ढह गई थी। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी, पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वार्ड कर्मी मौके पर पहुंचे थे। अधिकारी ने यह भी बताया कि दो लोगों को इमारत के मलबे से निकाया गया और इसके बाद तलाश एवं बचाव अभियान बंद कर दिया गया था।  

फिलहाल मृतक की पहचान शाहनवाज आलम (55) के तौर पर हुई है। सूत्रों ले अनुसार घायलों में से अधिकतर लोग बिहार के थे, जो एक साथ इस इमारत में रह रहे थे और यहां काम भी कर रहे थे ।