मुंबई

Published: Jul 05, 2020 03:13 PM IST

महाराष्ट्र किशोरी आत्महत्यामुंबई: अवसाद के चलते 16 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या की

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई (महाराष्ट्र).मुंबई के कुर्ला पूर्व इलाके में 16 वर्षीय एक लड़की ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से मिले एक सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने अवसाद के चलते यह कदम उठाया। चूनाभट्टी पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि यह घटना खचाडवाड़ी इलाके में शुक्रवार रात हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘लड़की ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली। उसके सुसाइड नोट के अनुसार अवह अवसाद में होने के चलते यह कदम उठा रही है। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी और अपनी मां के साथ रह रही थी। उसने सुसाइड नोट में अपनी मां से माफी मांगी है।” अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।