मुंबई

Published: Sep 19, 2021 10:51 PM IST

Ganpati Visarjanमुंबई: गणपति विसर्जन के दौरान 4 बच्चे डूबे, 2 को बचाया, 2 लापता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई: मुंबई के वर्सोवा बीच इलाके में शनिवार को गणपती विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मूर्ति विसर्जन के दौरान चार बच्चे डूब गए। इस दौरान दो को बचा लिया गया, दो अब भी लापता हैं। मुंबई नगर निगम ने यह जानकारी दी। 

बीएमसी के मुताबिक, घटना रात करीब नौ बजे की है। गणपति की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए कुछ लोग वर्सोवा बीच पर दिन में आये थे। इनके साथ कई बच्चे भी थे। जब गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था, उस समय कुछ बच्चे समुद्र में चले गये। इनमें से चार बच्चे समुद्र की लहरों में समा गये, मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे 4 बच्चों में से 2 को सुरक्षित निकाल लिया गया है, बाकी 2 की तलाश जारी है।