मुंबई

Published: Apr 07, 2023 12:35 PM IST

BMC Videoमुंबई : BMC ने अवैध रूप से निर्मित फिल्म स्टूडियो को किया ध्वस्त, BJP नेता सोमैया का BMC आयुक्त चहल पर संगीन आरोप

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, आज मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने यहां मध-मारवे क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित फिल्म स्टूडियो को ध्वस्त किया है।

वहीं इस घटना के समय मौके पर मौजूद BJP नेता किरीट सोमैया ने कहा कि, उद्धव ठाकरे सरकार के भ्रष्टाचार का स्मारक समंदर की ज़मीन पर बनाए गए। वहीं आदित्य ठाकरे ने इस जगह का दौरा किया था और उनके सामने यह स्टूडियो बने थे। इसे लेकर हमने 24 महीनें तकसंघर्ष किया और हमें न्याय मिला जब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इन्हें ध्वस्त करने का निर्णय लिया है।

इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि, BMC आयुक्त इकबाल चहल को इस अवैध घोटाले के बारे में पहले से पता था, लेकिन उन्होंने फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद हमने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसने BMC से इस बाबत सवाल किया कि अवैध निर्माण की अनुमति कैसे दी गई। अब मैंने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से इस मामले में जांच का आदेश देने का अनुरोध किया है।