मुंबई

Published: Jan 22, 2022 11:07 PM IST

Mumbai Corona Updateमुंबई में कोरोना की तीसरी लहर हो रही खत्म! 24 घंटे में मिले 3,568 नए मामले, 10 मरीजों की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Photo

मुंबई. कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave of Corona) की शुरुआत में मुंबई (Mumbai) में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे थे। जिसके चलते प्रशासन ने शहर में कड़ी पाबंदियां लागू की, जिसका असर अब दिख रहा है। राजधानी में कोरोना के मामलों लगातार गिरावट आ रही हैं और लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं। BMC द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,568 मामले सामने आए हैं। जबकि 10 संक्रमितों ने अपनी जान गवाई है।

इससे पहले शुक्रवार को शहर में कोरोना के 5,008 नए मामले और 12 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, अच्छी बात यह रही कि 12,913 लोग इस खतरनाक वायरस से ठीक हुए।

BMC के मुताबिक, शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,568 मामले मिलने और 10 लोगों की मौत के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,032,283 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 16,522 पर पहुंच गई है।

वहीं, राहत की बात यह है कि शहर में पिछले 24 घंटे में 231 लोग इस कोरोना से उबरे हैं। इसी के साथ कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 9,95,569 हो गई है। शहर में आज रिकवरी रेट 96 प्रतिशत दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में 17,497 एक्टिव मरीज है और सभी का इलाज चल रहा है।

BMC के मुताबिक मुंबई में मिले नए मरीजों में से 2.998 मरीज (84%) एसिम्टोमैटिक पाए गए हैं, जबकि 485 को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसमें से 76 को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी है। वर्तमान में शहर में 1,905 मरीज ऑक्सीजन पर है। वहीं कुल 4,293 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल मुंबई के अस्पतालों में 37,746 बेड है, जिनमें से 33,453 बेड खाली है।

मुंबई में आज 49,895 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई है। यहां अब तक 149,31,225 नमूनों की जांच की जा चुकी है।