मुंबई

Published: Feb 19, 2023 09:53 AM IST

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayantiमुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने दी श्रद्धांजलि, नागपुर में भी उत्सव

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली/मुंबई. आज  महाराष्ट्र (Maharashta) के राज्यपाल रमेश बैस (Governer Ramesh Bais) ने शिवाजी जयंती (Shivaji Jayanti) के ख़ास अवसर पर शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही आज नागपुर के ऐतिहासिक महल क्षेत्र में पारंपरिक तरीके से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि आज पुरे देश भर में भारत के महान राजा एवं रणनीतिकार छत्रपति शिवाजी महाराज की 393वीं जयंती (Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti) मनाई जा रही है। पता हो कि महान छत्रपति शिवाजी महाराज ने पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी थी। जिसके लिए उन्होंने मुगल साम्राज्य के शासक औरंगजेब से कड़ा संघर्ष किया था ।

बड़े पैमाने पर मनाई जाएगी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 

जानकारी दें कि BJP ने आज 19 फरवरी को मुंबई के 227 वार्डों में बड़े पैमाने पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने का फैसला किया है। वहीं मुंबई BJP अध्यक्ष विधायक एड.आशीष शेलार ने बीते गुरुवार को बताया था कि मुंबई में 346 स्थानों पर शिव जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और इस अवसर पर स्वतंत्रता नायक विनायक दामोदर सावरकर द्वारा लिखित छत्रपति शिवाजी महाराज की आरती भी की मुख्यरूप से की जाएगी।

मुंबई में कहां-कहां कार्यक्रम

वहीं राज्य में अब शिंदे-फडणवीस सरकार के सत्ता में आने के बाद भाजपा द्वारा दहीहंडी, गणेशोत्सव, नवरात्रि, दिवाली त्योहार जोर-शोर से मनाए गए। इसी तरह मुंबई में भी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। ऐसे में आज शिव जयंती कार्यक्रम मुंबई के उत्तर पश्चिम जिले में 58, उत्तर पूर्व 50, उत्तर मध्य 63, उत्तर मुंबई 69, दक्षिण मध्य 44, दक्षिण मुंबई 62 में कुल 346 स्थानों पर भरपूर मनाया जाएगा। 

वहीं इनमें से 36 जगहों पर भव्य कार्यक्रम होगा। इनमें वर्ली नाका, माटुंगा स्टेशन, शिवाजी पार्क, राम नगर-मालाड (पश्चिम), भायखला, चेंबूर, अणुशक्ति नगर, सायन कोलीवाड़ा, दहिसर, आनंदनगर, शाहजीराजे स्टेडियम-मालाड, लोखंडवाला-कांदिवली, खार (पश्चिम) भी प्रमुख रूप से शामिल हैं।