मुंबई

Published: Jan 30, 2021 05:37 PM IST

समय बदला‘मुंबई मेट्रो वन’ के संचालन का समय बदला, अब एक घंटा पहले छूटेगी मेट्रो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. मुंबई लोकल रेलवे को 1 फरवरी से सभी यात्रियों के लिए खोले जाने के बाद अब मेट्रो वन ने भी अपने संचालन के समय में बदलाव किया है। अब सुबह के समय मेट्रो एक घंटे पहले चलेगी। 

एमएमआरडीए प्रशासन के अनुसार,  लॉकडाउन के बाद मुंबई मेट्रो वन सेवाओं को बिना किसी उम्र या लिंग प्रतिबंध और सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ 19-अक्टूबर-2020 से सभी के लिए खोल दिया गया था।  वर्तमान में मेट्रो सेवाएं वर्सोवा से पहली ट्रेन सुबह 7:50 बजे और अंतिम ट्रेन घाटकोपर से रात 10:15 बजे कामकाजी सवारियों के  लिए संचालित हो रही है जिसमें 80,000 यात्री यात्रा कर रहे हैं। अब सभी के लिए उपनगरीय सेवाओं के खुलने के साथ ही  मेट्रो सेवाएं सुबह 6:50 बजे से वर्सोवा और 7:15 बजे घाटकोपर में उपलब्ध होंगी।