मुंबई

Published: Mar 14, 2022 11:38 PM IST

Lift Collpasedमुंबई: बिल्डिंग की 40वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई. मायानगरी मुंबई (Mumbai) के सिद्धेश ज्योति (Siddhesh Jyoti) नामक बिल्डिंग में सोमवार शाम को 40वीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर एक लिफ्ट गिर (Lift Collapsed) गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दो लोग घायल हो गए हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) (BMC) के अनुसार बिल्डिंग में मेंटेनेंस काम चल रहा था और दौरान यह हादसा हुआ।

वहीं, बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने की सूचना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हालांकि, अभी तक लिफ्ट के गिरने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।