मुंबई

Published: Jun 16, 2023 02:45 PM IST

Saraswati Murder Caseमुंबई: लिव-इन पार्टनर के शव के टुकड़े करने वाले मनोज की 22 जून तक पुलिस रिमांड बढ़ी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक खबर के अनुसार, यहां के ठाणे कोर्ट (Thane Court) ने 56 साल के आरोपी मनोज साहनी (Manoj Sane) को आगामी 22 जून तक पुलिस कस्टडी में भेजा है। दरअसल उस पर 32 साल की अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या और उसके शव के कई टुकड़े करने का संगीन आरोप है।

जानकरी दें की, मुंबई के मीरा रोड की आकाशगंगा सोसाइटी में एक महिला की लिव-इन पार्टनर ने गला रेतकर हत्या कर दी थी और सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर उसे कुकर में उबाल दिया था। पुलिस ने मौके से महिला के शव के कई टुकड़े बरामद किए थे। महिला सोसाइटी में 56 साल के आरोपी मनोज साहनी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

इतना ही नहीं आरोपी मनोज साहनी ने बाद में पुलिस को बताया था कि उसे अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शक कर था। इसके चलते वह सरस्वती की पिटाई करता था। पिटाई से तंग आकर सरस्वती वैद्य ने जहर पी लिया था। वहीँ मनोज साहनी ने दावा किया कि उसकी लिव इन साथी सरस्वती वैद्य ने 4 जून को जहर जान दे दी थी। वहीं इस बात के डर से कि कहीं सरस्वती को आमहत्या के लिए उकसाने का इल्जाम उसके ऊपर न आए इसलिए उसने लाश के टुकड़े कर दिए थे और फिर उन्हें ठिकाने लगाने की गरज से कुकर में उबाल दिया था।