मुंबई

Published: Dec 01, 2021 09:24 AM IST

Mumbai Rainsमुंबई के कुछ हिस्सों में रुक-रुककर बारिश जारी, बढ़ सकती है ठंड; देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
मुंबई में बारिश (Photo Credits-ANI Twitter)

मुंबई: मायानगरी मुंबई में आज सुबह से कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। बरसात होने (Mumbai Rains) के कारण ठंड आने वाले समय में बढ़ सकती है। वैसे मुंबई में इस महीने ऐसा नजारा देखने को कभी मिलता नहीं है। जून-जुलाई से शुरू हुई बारिश सितंबर तक खत्म हो जाती है। लेकिन आज सुबह से ही मुंबई के कई हिस्सों में बरसात देखने को मिल रही है। 

ज्ञात हो कि मुंबई के बांद्रा, शिवड़ी, वडाला, परेल, वाशी, सानपाडा सहित कई हिस्सों में रुक-रूककर सुबह से ही बारिश हो रही है। इससे पहले मंगलवार को आईएमडी ने मुंबई में आज भारी बारिश का अनुमान जताया हुआ है। जबकि ओडिशा और आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) का अलर्ट जारी हुआ है।

मुंबई में बारिश जारी, देखें वीडियो-

वहीं आईएमडी ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट बुधवार के दिन के लिए जारी किया है। साथ ही उत्तरी महाराष्ट्र-गुजरात और उत्तर-पश्चिम महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मुंबई में अगर बारिश लगातार होती रही तो लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती है। ट्रैफिक जाम सहित लोकल ट्रेनों की आवाजाही पर बरसात का सीधा असर पड़ता है।