मुंबई

Published: Mar 25, 2023 10:30 AM IST

Mumbai Crimeमुंबई: ग्रांट रोड में सनसनीखेज हत्या, सिरफिरे ने किया चाकू से हमला, दंपति की दर्दनाक मौत, 3 जख्मी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
FILE- PHOTO

नई दिल्ली/ मुंबई. जहां एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) में अपराध का ग्राफ अब दिन दोगुनी और रात चौगुनी गति से बढ़ती जा रही है। वहीं इन सबके बीच राजधानी मुंबई (Mumbai) से एक हैरान कर देने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है। 

दरअसल मुंबई शहर के ग्रांट रोड (Grant Road News) स्थित पार्वती मेंशन बिल्डिंग में एक सिरफिरे ने एक साथ 5 पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया है। वहीं इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर है।

इधर मामले पर मुंबई पुलिस की जानकारी के मुताबिक इस 53 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस खूरेंजी वारदात में जयेंद्र मेस्त्री और उनकी पत्नी नीला मेस्त्री की मौत हो गई है। साथ ही आरोपी का नाम चेतन गाला (Chetan Galla) बताया जा रहा है। आरोपी से फिलहाल पूछताछ जारी है। यह घटना बीते शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे के करीब हुई।

घटना पर मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी चेतन गाला का अपना परिवार उसे अकेला छोड़कर चला गया है। इसके चलते चेतन कथित तौर पर मानसिक तनाव और अवसाद से गुजर रहा है। ऐसे में संभावना है कि इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार  मृतक पति-पत्नी आरोपी के पड़ोस में ही रहते थे। कहा जा रहा है कि आरोपी को शक था कि इन्ही के चलते से उसके परिवार ने उसे छोड़ दिया।

वहीं, बाकी तीन घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ डॉ डीबी मार्ग पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। इस वारदात से इलाके में सनसनी और डर व्याप्त है।