मुंबई

Published: Jan 31, 2023 12:02 PM IST

Mumbai Crimeमुंबई: हवस का शर्मनाक खेल! महिला, 15 साल के लड़के को पिलाती थी शराब, उत्तेजक फिल्में दिखाकर बनाए संबंध

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली/कल्याण. देश और महाराष्ट्र (Maharashtra) की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) से सटे कल्याण (Kalyan) में रहने वाली एक 32 साल की शादीशुदा महिला द्वारा एक 15 साल के लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाने का सनसनीखेज मामला अब सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार, महिला इस लड़के को शराब पिलाकर और अश्लील फिल्में दिखाकर उसका भरपूर यौन शोषण करती थी। मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम कीर्ति घायवटे है। वहीं पीड़ित लड़का अपने परिवार के साथ कल्याण के कोलसेवाड़ी इलाके का रहने वाला है।

जब कीर्ति घायवटे की यह करतूत लड़के के माता-पिता को पता लगी तो उन्होंने कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई है।वहीं आरोपी महिला के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेन्स ऐक्ट (POCSO) के तहत एक केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही लड़के को भी भिवंडी के बालसुधार गृह में भेज दिया गया है। 

मामले पर कल्याण के कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़के का परिवार कल्याण ईस्ट का रहवासी है। पीड़ित लड़का पास ही एक अंग्रेजी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। वहीं आरोपी महिला कीर्ति घायवटे पीड़ित लड़के की नासिक में रहने वाली बुआ की मुंहबोली बेटी है।

यूँ शुरू हुआ 15 साल के लड़के के साथ शादीशुदा महिला की बदनाम करतूत 

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के दो बेटेभी हैं। मिली जानकारी केर अनुसार, पीड़ित लड़के की बुआ उसकी दादी से मिलने उसके घर पहुंची थी। बुआ के साथ उसकी मुंहबोली बेटी यह 32 साल की आरोपी महिला भी पीड़ित के घर कल्याण ईस्ट में आकर ठहरी थी। इसके बाद इसका वहां आना-जाना शुरू हो गया। वहीं निकटता बढ़ने से मर्यादा भंग हुई और इसके बाद शादीशुदा महिला का 15 साल के इस लड़के के साथ शारीरिक और नाजायज संबंध बन गए।

शराब पिलाती,अश्लील फिल्में दिखाकर वासना की आग बुझाती औरत 

ख़बरों के अनुसार, सारी मर्यादाओं को लांघने के बाद  अब जब भी इस महिला को अपनी बेशर्म हवस की प्यास बुझानी होती थी वह इस लड़के को बुलाकर उसे जमकर शराब पिलाती और अपने मोबाइल में अश्लील वीडियोज दिखाकर उसे उत्तेजित कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया करती थी। बाद में लड़के के व्यवहार से उसके माता-पिता को इस बात की भनक लगी। इसके बाद लड़के के अभिभावकों ने उसे भिवंडी के सुधारगृह में भेजा। बाद में सुधारगृह में आकर लड़के ने विस्तार से अपनी आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस मामले पर FIR दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।