मुंबई

Published: Apr 18, 2022 11:47 PM IST

Stone Peltingमुंबई: आरे कॉलोनी में 'कलश यात्रा' के दौरान पथराव, 25 लोग गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo: PTI

मुंबई. राजधानी मुंबई (Mumbai) की आरे कॉलोनी में कलश यात्रा के दौरान दो समूहों के बीच पथराव (Stone pelting) की घटना हुई, जिसमें करीब चार लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रविवार रात की है। आरे कॉलोनी के गौतम नगर इलाके में शिव मंदिर से कलश यात्रा ले जाने के दौरान यह झड़प हुई। पुलिस ने इस मामले में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है और शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है।

डीसीपी सोमनाथ घारगे ने कहा, “संघर्ष का कारण समूहों के बीच गलतफहमी थी। कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है। 2-4 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हमने दंगा और 307 की धाराएं लगाई हैं।”

इस घटना के बाद, मंदिर को कपड़े के एक टुकड़े से ढक दिया गया था और एहतियात के तौर पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी।