मुंबई

Published: Jan 11, 2023 02:00 PM IST

Bomb Threatमुंबई: धीरूभाई अंबानी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मामले पर महाराष्ट्र पुलिस का बड़ा खुलासा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां की राजधानी मुंबई (Mumbai) में स्थित धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में एक नया खुलासा होता दिख रही है। मामले पर मुंबई पुलिस के अनुसार, उन्होंने कॉल करने वाले के बारे में पता लगा लिया है। इसके साथ भी दावा किया जा रहा है कि, जल्दी ही मुंबई पुलिस (Mumbai Police) धमकी देने वाले को पकड़ने में कामयाब हो जाएगी। 

जानकारी दें कि, बीते मंगलवार शाम 4।30 बजे कॉलर ने धीरूभाई अंबानी स्कूल में कॉल करके इसे सीधे बम से उड़ाने की धमकी दी थी। तब कॉलर ने कहा था कि, उसने स्कूल में टाइम बम फिक्स कर रखा है और थोड़ी ही देर में इस स्कूल को उड़ा दिया जाएगा। इसके तुरंत बाद कॉलर ने फोन कट कर दिया। 

हालांकि फिर तुरंत दूसरी बार कॉलर ने स्कूल के लैंडलाइन नंबर पर कॉल करके बताया कि वह गुजरात से बोल रहा है और वह इसलिए ऐसा कर रहा है ताकि पुलिस उसे आकर पकड़े। ऐसा करेगा तो वह फेमस होगा। सबका ध्यान उस पर जाएगा। वह चाहता है कि लोग उसके बारे में थोडा और जानें। इसके बाद उसने फोन कट कर दिया। स्कूल अथॉरिटी ने इस बात की शिकायत मुंबई पुलिस को की। मुंबई पुलिस ने स्कूल प्रशासन की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की है। हालांकि मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि, कॉलर का पता लगा लिया गया है और जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा।