मुंबई

Published: Oct 03, 2021 08:55 AM IST

Big Newsसमुद्र में हो रही थी 'रेव पार्टी', मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर NCB का छापा, भारी मात्रा में मिली ड्रग्स

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. महाराष्ट्र से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार बीते शनिवार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में मुंबई (Mumbai) में एक क्रूज पर छापा मारकर 10 लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों की मानें तो यह भी खबर है कि इसमें एक बड़े बॉलीवुड स्टार का बेटा (Son Of Famous Bollywood Star) भी शामिल है। वहीं मुंबई से गोवा जा रहे इस क्रूज पर रेव पार्टी (Rave Party) हो रही थी और जिसे अब NCB ने रंगे हाथों आरोपियों को पकड़ लिया।  

पकडाया बड़े बॉलीवुड स्टार का बेटा भी  

यह भी खबर है कि छापेमारी में NCB को बड़ी मात्रा में हशीश, कोकीन और MD भी मिली है। बताया जा रहा है कि, पकड़े गए सभी लोगों को रविवार को मुंबई लाया जाएगा। इस घटना पर NCB मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि, ” हाँ हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जांच चल रही है। दवाएं बरामद की गई हैं। हम 8 से 10 लोगों की जांच कर रहे हैं।” लेकिन जब वानखेड़े से यह पूछा गया कि क्या कोई सेलिब्रिटी पार्टी में मौजूद था? तो उन्होंने सवाल को डॉज करते हुए कहा कि, “मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता।” NCB अधिकारियों के अनुसार, बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेताओं के बच्चों के शामिल होने की भी जांच की जा रही है।

ख़बरों के मुताबिक ये शिप 3 दिन की यात्रा पर था और इन तीन दिनों में इसका कार्यक्रम इस प्रकार से था- 

क्या-क्या होने वाला था शिप पर ! 

NCB के रडार पर बड़ी मछलियां 

इधर सूत्रों के मुताबिक NCB के निशाने पर आयोजक भी हैं और जल्द ही अब उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। वहीं सूत्रों के मुताबिक एक बॉलीवुड स्टार के बेटे से भी इस सिलसिले में पूछताछ हो रही है। वहीं अब इस मामले के सामने आने के बाद इसके बाद कई विदेशी नागरिकों समेत और दूसरे इवेंट ऑर्गेनाइजर भी NCB के रडार पर आ गए हैं।