मुंबई

Published: Feb 17, 2022 09:03 PM IST

Mumbai Corona Updateमुंबई में कोरोना से आज भी कोई मौत नहीं, 24 घंटे में मिले 259 नए मरीज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. राजधानी मुंबई (Mumbai) में गुरुवार को 34,863 लोगों की कोरोना टेस्ट (Corona Testing) की गई, जिनमें से 259 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि शहर में लगातार तीसरे दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। साथ ही 400 से अधिक लोग इस खतरनाक वायरस से ठीक हुए हैं। यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने दी है।

BMC के मुताबिक मुंबई में कोरोना महामारी के 259 नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,054,991 हो गई है। शहर में अब तक कोविड से 16,685 मौतें हुई है। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटे में 426 लोगों के कोरोना से स्वस्थ होने के बाद ठीक होने वालों का आंकड़ा 1,033,497 पर पहुंच गया। शहर में आज रिकवरी रेट 98 प्रतिशत दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में 1,945 एक्टिव मरीज है।

BMC द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में आए नए मरीजों में 235 मरीज एसिम्टोमैटिक हैं। 20 को अस्पताल में भर्ती किया गया और 07 को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी है। वर्तमान में 858 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसमें से 428 मरीज ऑक्सीजन पर है।

गौरतलब है कि मुंबई में बीते बुधवार को भी कोरोना से जुडी कोई भी मौत दर्ज नहीं की गई थी। वहीं, 255 और लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे और 439 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटें हैं।