मुंबई

Published: Nov 26, 2023 10:43 AM IST

26/11 Mumbai Attackमुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की 15वी बरसी पर CM शिंदे, DCM फड़णवीस और राज्यपाल बैस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुं‍बई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के राज्यपाल रमेश बैस (Governor Ramesh Bais) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने रविवार को 15 साल पहले आज के ही दिन मुंबई पर हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों से लड़ते हुए जान गंवाने वाले शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

बैस और CM शिंदे ने दक्षिण मुंबई में पुलिस आयुक्त कार्यालय के परिसर में शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, जहां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। छब्बीस नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्यों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस (DCM Devendra Fadnavis)  ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की 15वीं बरसी पर पुलिस आयुक्त कार्यालय के परिसर में शहीद स्मारक में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों को पुष्पांजलि अर्पित की।

जानकारी दें कि  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) आज से ठीक 15 साल पहले यानी 26 नवंबर 2008 को रात 8 बजे अचानक गोलियों की आवाज से दहल उठी थी।  मुंबई में हुई इस आतंकी घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। 

दरअसल 10 आतंकियों ने शहर के कई इलाकों में आधुनिक हथियारों के साथ घुसपैठ की और अंधाधुन गोलियां बरसाई, जिसे याद कर आज भी लोग सहम जाते हैं।  हमला पाकिस्तानी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने किया था।  हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुआ थे।