मुंबई

Published: Jan 26, 2022 08:18 PM IST

Fake Indian Currencyपुलिस ने 7 करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोटों के साथ 7 लोगों को किया गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की अपराध शाखा (Crime Branch) ने 2000 रुपयें के नकली भारतीय नोटों (Fake Indian Currency) के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें 31 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी डीसीपी संग्राम निशानदार ने दी है। 

उल्लेखनीय है कि, ऐसा ही एक मामला बीते साल अक्टूबर में सामने आया था। जब क्राइम ब्रांच ने मलाड इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से  2000 रुपये के नकली नोट बरामद किए थे, जिनकी कीमत 2,28,000 रुपये थी।