मुंबई

Published: Feb 19, 2023 09:05 PM IST

Prithvi Shaw Selfie Caseपृथ्वी शॉ सेल्फी विवाद: आरोपी शोभित ठाकुर गिरफ्तार, क्रिकेटर का गला काटने की दी थी धमकी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) सेल्फी विवाद में ओशिवरा पुलिस (Oshiwara Police) ने चौथे आरोपी शोभित ठाकुर (Accused Shobhit Thakur) को गिरफ्तार (Arrested) किया है। उसने क्रिकेटर पृथ्वी का गला काटने की धमकी दिया था। उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक सपना गिल (Sapna Gill) समेत 4 लोग गिरफ्तार किया है। 

7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों पर 15 फरवरी की रात हुए हमले के बाद के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया सक्रिय रहने वाली सपना गिल को गिरफ्तार किया था।  उनके इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। ओशिवारा पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। पुलिस ने शोभित ठाकुर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी भी दो आरोपियों की खोजबीन कर रही है। 

सेल्फी लेने को लेकर बढ़ा विवाद

पृथ्वी के साथ सेल्फी लेने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि सपना गिल और उनके साथियों ने पृथ्वी पर हमला किया और उनकी गाड़ी के कांच भी तोड़ दिए। पुलिस ने शनिवार को जिस चौथे आरोपी ठाकुर को गिरफ्तार किया है, उसने पृथ्वी का गला काटने की धमकी दी थी। 

फर्जी केस में फंसाने की भी थी धमकी

पृथ्वी के दोस्त ने आरोप लगाया था कि हमलावरों ने मामला रफा-दफा करने के लिए 50 हजार रुपए की डिमांड की। उन्होंने पैसे नहीं देने पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी भी दी थी।