मुंबई

Published: May 17, 2021 12:07 AM IST

Mumbai Crimeऑक्सीजन सिलेंडर के अवैध स्टॉक पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने ऑक्सीजन सिलेंडरों (Oxygen Cylinders) का अवैध स्टॉक बनाकर उन्हें बाजार मूल्य से अधिक दरों पर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक गोदाम पर छापेमारी कर वहां से 30 ऑक्सीजन सिलेंडर और पांच ऑक्सीजन किट (Oxygen Kit)बरामद किए। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। 

क्राइम ब्रांच यूनिट-10 के अधिकारियों को सूचना मिली कि साकीनाका के काजूपाड़ा में एक गोदाम में ऑक्सीजन सिलेंडर रखा गया है। प्रभारी पुलिस निरीक्षक किरण लौंडे, सहायक पुलिस निरीक्षक वाहिद पठान, गणेश तोडकर, धनराज चौधरी और सिपाही हर्षवर्धन मस्के की टीम ने उस गोदाम पर छापेमारी की।

30 ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त

वहां से 30 ऑक्सीजन सिलेंडर व पांच ऑक्सीजन किट बरामद हुई। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सचिन सिंह और इस्माइल अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने सिलेंडर का स्टॉक जमा करके गोदाम में रखा था और उसे अधिक दामों पर बेच रहे थे।