मुंबई

Published: Mar 02, 2023 03:27 PM IST

Road Accident in Maharashtraमहाराष्ट्र में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी, दो साल में 59,597 दुर्घटनाएं, 27 हजार की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
FILE- PHOTO

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में जहां एक तरफ चौड़ी-चौड़ी सड़कों और एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ राज्य में सड़क दुर्घटनाएं (Road Acidents) बढ़ रही हैं। पिछले दो सालों में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 59,597 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें 27 हजार नागरिकों की मौत (Death) हो गयी। राज्य सड़क दुर्घटनाओं को लेकर विधायकों ने विधानसभा में सवाल उठाया। 

 महाराष्ट्र सरकार की तरफ से कहा गया कि जनवरी 2022 से नवंबर 2022 तक सड़क दुर्घटनाए‍ं हुई, जिसमें  47 हजार 793 लोग घायल हुए हैं। 

राज्य में 1,004 ब्लैक स्पॉट की जानकारी जुटाई गई 

रोहित पवार, रईस शेख, कालीदास कोलंबकर, अमीन पटेल, योगेश सागर सहित अन्य विधायकों के सवाल का उत्तर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) की तरफ से दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि कम से कम दुर्घटना हो एवं दुर्घटनाग्रस्त लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके, इसको लेकर जनजागृति करने के लिए जनवरी महीने में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाता है। पूरे राज्य में 1,004 ब्लैक स्पॉट की जानकारी जुटाई गई है। सड़क दुर्घटना का विश्लेषण कर उपाय योजना की जानी है।

राज्य में ‘एक राज्य एक ई-चालान’ परियोजना

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तरफ से कहा गया है कि जहां पर गंभीर दुर्घटनाएं और मौतें होती हैं, ऐसे स्थानों का विश्लेषण करने के लिए प्रत्येक पुलिस थाना अंतर्गत एक अधिकारी और तीन पुलिस कर्मियों की विशेष टीम बनायी गयी है। परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरे राज्य में ‘एक राज्य एक ई-चालान’ परियोजना शुरू की गयी है।