मुंबई

Published: Feb 25, 2022 11:23 AM IST

Yashwant Jadhav IT Raidशिवसेना नेता यशवंत जाधव के घर पर पड़े IT के छापे पर संजय राउत का तंज- BJP कर रही घिनौनी राजनीति

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली/मुंबई।जहाँ एक तरफ आज सुबह शिवसेना नेता यशवंत जाधव (Yashwant Jadhav) के घर पर अब आयकर विभाग (Income Tax) छापा पड़ा है है। वहीं इस कहबर को सुनकर शिवसेना के कदावर नेता संजय राउत गुस्से से बिफर गए हैं और उन्होंने इसे एक घिनोनी राजनीति करार दिया है।

गौरतलब है कि यशवंत जाधव के घर फिलहाल IT की टीम उनके घर पर एक सघन सर्च अभियान चला रही है। पता हो कि जाधव बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की स्थायी समिति के अध्यक्ष भी हैं। इतना ही नहीं जाधव पर 15 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का बड़ा और संगीन आरोप है।

इधर मामले पर संजय राउत ने BJP का बिना नाम लिए उन पर आक्षेप किया कि, “यह उनकी बहुत घिनौनी राजनीति है। जब आप चुनाव हारते हैं तो आप ऐसे ही बिफर उठते हैं। आज देश में केंद्रीय एजेंसियों और गवर्नर हाउस का दुरुपयोग हो रहा है। आप खुद ही देखिए किपश्चिम बंगाल में क्या हो रहा है। हमारे देश में आज किस तरह का लोकतंत्र चलाया जा रहा है? लेकिन हम इस अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे।”

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी ने शिवसेना नेता यशवंत जाधव के घर पहुंची है। वहीं कल ही उनकी पत्नी ने नवाब मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया था।