मुंबई

Published: May 31, 2023 10:36 AM IST

Sanjay Rautलोकसभा चुनावों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा- केंद्र में 2024 में बनेगी गठबंधन सरकार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार आज यानी बुधवार को शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि, अगले साल यानी 2024 को होने वाले लोकसभा चुनावों इस बार देश में गठबंधन की सरकार होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना पर भी जरुरु विचार होगा।

आज एक प्रेस वार्ता में संजय राउत ने कहा कि, आने वाले 2024 में  इस देश में जरूर एक गठबंधन की सरकार आएगी।।।हम उस(जातिगत जनगणना) बारे में विचार करेंगे।

गौरतलब है कि इसके पहले भी साल 2021 में संजय राउत ने देश में सत्तारूढ़BJP पर निशाना साधते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि, 2024 में उस गठबंधन की सरकार केंद्र में आएगी जिसमें कांग्रेस प्रमुख पार्टी होगी। उन्होंने यह भी कहा था कि बिना कांग्रेस के कोई सरकार नहीं बन सकती जो देश की प्रमुख और गहरी जड़ों वाली पार्टी है। कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल भी है। अन्य दल क्षेत्रीय हैं।’’

वहीं फिर 19 मई 2023 में शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने कहा था कि, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए महा विकास आघाड़ी (MVA) के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे के फार्मूले को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन पिछले चुनाव में शिवसेना (अविभाजित) द्वारा जीती गई 19 सीटें उनकी पार्टी के पास ही रहेंगी। दरअसल तब नांदेड़ में पत्रकारों से हुई बातचीत में राउत ने कहा था कि, शिवसेना (अविभाजित) ने 2019 के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 18 और दमन और दीव में एक सीट जीती थी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि, MVA एकजुट है और तीनों सहयोगियों के बीच कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने तब कहा था कि, “हम लोकसभा और विधानसभा चुनावों में एकजुट होकर लड़ेंगे और मौजूदा सरकार को हराएंगे।”   हालांकि अगले साल लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई 2024 में होने की उम्मीद है, जबकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होने हैं। बता दें कि, साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं जिसे लेकर MVA ने अभी से ही अपनी तैयारियां शुरू कर रखी हैं।