मुंबई

Published: Mar 03, 2021 08:53 PM IST

गिरफ्तारीमुंबई के शक्ति मिल गैंग रेप मामले में सजा काट चुका आरोपी क्राइम ब्रांच के गिरफ्त में, जानें पूरा मामला?

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. मुंबई (Mumbai) के चर्चित शक्ति मिल गैंगरेप (Shakti Mill Gang Rape Case) में सजा काट चुके आरोपी आकाश जाधव को मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai  Crime Branch ) ने एक बार फिर से गिरफ्तार ( Arrested) किया है। इस बार 25 साल के आकाश जाधव को बांद्रा इलाके में एक शख्स पर जानलेवा अटैक करने के केस में गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ एक और आरोपी अंकित नाइक को भी अरेस्ट किया गया है।

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि यूनिट-9 को जानकारी मिली कि इस मामले के आरोपी सात रास्ता महालक्ष्मी में आने वाले हैं, जिसके बाद सब इंस्पेक्टर रामदास कदम, विजय अंबावडे, पुलिस नाइक सचिन राउत और महिला पुलिस कॉन्स्टेबल प्राजक्ता धुमाल की टीम ने 2 लोगों को हिरासत में ले लिया। इन दोनों पर आरोप है कि बांद्रा में  रिजवान नाम के एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया था। इसी मामले में बांद्रा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और क्राइम ब्रांच की टीम उन दोनों को ढूंढ रही थी। इस घटना में रिजवान के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई थी।  रिजवान को लोकल पुलिस ने सायन अस्पताल में भर्ती किया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।  अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आकाश और नाइक ने अपने गुनाह कबूल लिया जिसके बाद हमने गिरफ्तार आरोपियों को बांद्रा पुलिस को आगे की जांच के लिए सौप दिया है।

कौन है आकाश जाधव?

शक्ति मिल रेप की घटना में आकाश भी उन आरोपियों में से एक था जिसने  मिल में एक लड़की के साथ गैंग रेप किया था। जिस समय इसने उस हरकत को अंजाम दिया था उस समय वह नाबालिक था जिसके वजह से उसे जल्द ही जेल से आजादी मिल गई थी। इसके बाद से आकाश ने अपनी एक गैंग बनाई. पुलिस रिकॉर्ड की माने तो आकाश पर मुंबई के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में अब तक 11 मामले दर्ज हैं।