मुंबई

Published: Aug 19, 2022 11:34 AM IST

Janmashtami 2022देशभर में छाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का खुमार, मुंबई पुलिस की बैंड टीम ने 'मच गया शोर....' बजाकर लुटा लोगों का दिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Twitter/@MumbaiPolice

मुंबई : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर देश में चारों तरफ जन्माष्टमी का धूम मचा हुआ है। हर साल मुंबई में जगह-जगह पर कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) और दही हांडी (Dahi Handi ) का प्रोग्राम आयोजित कर उत्त्सव मनाया जाता है। इस खास मौके को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के अंदर भरपूर जोश और उत्साह देखने को मिलता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस का एक वीडियो खूब सुर्खियों में है। जिसमें मुंबई पुलिस जमकर बैंड बजाते हुए नजर आ रही है। 

गौरतलब है कि यह वीडियो मुंबई पुलिस के ऑफिसियल ट्विटर (Twitter) हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि अमिताभ बच्चन के ‘मच गया शोर’ गाने पर मुंबई पुलिस के खाकी स्टूडियो में जश्न। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुंबई पुलिस के बैंड टीम नें अपने हाथों में कई तरह के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट (Musical Instruments) जैसे बैंड आदि लेकर ‘मच गया शोर’ गाने की धुन निकाल रहे है। 

मुंबई पुलिस (Mumbai Police) का यह अनोखा वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें इस वीडियो को अब तक 3 हजार से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। तो वहीं यूजर इस वीडियो पर अपना रिएक्शन देते हुए मुंबई पुलिस के प्रति अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।