मुंबई

Published: Oct 16, 2020 11:10 PM IST

अभियान किसान कानून के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

मुंबई. केन्द्र सरकार के किसान कानून का विरोध करने के लिए मुंबई कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की है. मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ  गायकवाड़ ने प्रदेश प्रभारी एच. के. पाटिल से मिल कर इस अभियान के बारे में उन्हें जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर मुंबई के प्रत्येक वार्ड और ब्लॉक में हस्ताक्षर अभियान को शुरू किया गया है. इसके तहत आम लोगों से मिलकर इस कानून के  विरोध में उनकी सहमति ली जा रही है. 

गायकवाड़ ने प्रदेश प्रभारी पाटिल से कहा कि इस विवादित कानून के खिलाफ लोगों को जागृत करने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता बस डेपो, रेलवे स्टेशन के अलावा सीधे घरों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं. इस मौके पर एआईसीसी सचिव आशिष दुआ, बी. एम. संदीप के अलावा कैबिनेट मंत्री वर्षा गायकवाड़, असलम शेख विधायक अमीन पटेल, भाई जगताप, जीशान सिद्दीकी, मुंबई कांग्रेस के कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला, संदेश कोंडविलकर, राजेश भाई ठक्कर, सुनील नरसाले, हुकुमराज मेहता, जिया उर रहमान, प्राणिल नायर, क्लाइव डायस, अशोक सुत्राले, तुषार गायकवाड, शिवकुमार लाड और महेंद्र मुणगेकर समेत कई नेता मौजूद थे.