मुंबई

Published: Aug 08, 2020 09:02 PM IST

वंदे भारत अभियानअब तक 61,042 यात्री मुंबई पहुंचे, 20,768 यात्री मुंबई के

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File

मुंबई. ‘वन्दे भारत अभियान’ के तहत कोरोना काल में विदेश से 448 उड़ानों के जरिए अब तक 61,042 भारतीय यात्री मुंबई एयरपोर्ट आ चुके हैं, जिसमें से मुंबई के यात्रियों की संख्या 20,768 है.कुल यात्रियों में से 20,501 महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों से हैं और 19,773 अन्य राज्यों के हैं. 31 अगस्त तक और 56 उड़ानों से यात्रियों के मुंबई आने की उम्मीद है. 

मुख्यमंत्री जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार और अन्य राज्यों के विदेश में फंसे नागरिकों को निकालकर मुंबई लाया जा रहा है. इन नागरिकों को मुंबई में क्वारंटाइन करके उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक ये यात्री यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, फिलीपींस, संयुक्त राज्य अमेरिका, बांग्लादेश, मलेशिया, कुवैत, अफगानिस्तान, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, नीदरलैंड, जापान, श्रीलंका, म्यांमार, तंजानिया, स्पेन, आयरलैंड, कतर, हांगकांग, कजाकिस्तान, मॉरीशस, ब्राजील , मियामी, वियतनाम, इटली, स्वीडन, इथोपिया, रोम, जर्मनी, दुबई, मलावी, वेस्टइंडीज, नॉर्वे, काहिरा, यूक्रेन, रूस, मेडागास्कर, नाइजीरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सऊदी अरब, कनाडा, पूर्वी अफ्रीका, फ्रांस, नैरोबी, न्यूयॉर्क , जॉर्जिया, कैमरून, संयुक्त अरब अमीरात, कांगो से मुंबई आए.

 होटलों में क्वारंटाइन व्यवस्था

 यात्रियों के लिए विभिन्न होटलों में क्वारंटाइन की व्यवस्था की गई है. अन्य जिलों और राज्यों के यात्रियों को जिला कलेक्टर, मुंबई उपनगर जिलाधिकारी के माध्यम से अपने जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है. इन प्रवासियों के जिलों में जाने के बाद जिला कलेक्टर के साथ-साथ नगर निगम कमिश्नर भी उनके गंतव्य तक पहुंचाते हैं.  यात्रियों को संबंधित राज्यों से परिवहन व्यवस्था और पास प्राप्त होते ही उनके राज्यों में भेजा जा रहा है. महाराष्ट्र सरकार, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय के समन्वय में वंदेभारत अभियान चलाया जा रहा है.