मुंबई

Published: Jun 29, 2021 08:33 AM IST

ST Buses मुंबई में एसटी ने कमाए 196 करोड़, घाटे में चल रहे परिवहन निगम को राहत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

मुंबई.  भारी आर्थिक संकट से गुजर रही एसटी (ST) को कोरोनाकाल में मुंबई (Mumbai) से कुछ राहत मिली। कोरोना  संकट (Corona Crisis) के दौरान बेस्ट प्रशासन की मदद के लिए दौड़े एसटी कॉर्पोरेशन को  वित्तीय लाभ हुआ है। महाराष्ट्र की  लालपरी कही जाने वाली एसटी बसें (ST Buses) पिछले 9 महीने मुंबई में बेस्ट के बेड़े में चलाई जा रहीं थी। इससे एसटी निगम को 196.35 करोड़ रूपए  की आय हुई। नतीजतन घाटे  में चल रही  लालपरी को कुछ  आर्थिक सहयोग मिला है।  

मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल सेवा आम लोगों के लिए बंद होने से  बेस्ट की बसों के साथ एसटी बसों की सेवाएं ली गईं । मुंबई की सड़कों पर एसटी बसें चलने लगीं और मुंबईकरों को राहत मिली। परिवहन  निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार पिछले 9  माह में एसटी निगम ने मुंबई से 196 करोड़  35 लाख 35 हजार 632 रुपये कमाए हैं। हालांकि इस समय  मुंबई में एसटी बसों की सेवा बंद कर दी गई है।

 बेस्ट की मदद में दौड़ी एसटी बसों की आय