मुंबई

Published: Dec 13, 2020 06:29 PM IST

Toy trainटॉय ट्रेन को पर्यटकों का प्रतिसाद, 15 लाख से ज्यादा की आय

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. माथेरान (Matheran) पर्यटन क्षेत्र में चलने वाली मध्य रेलवे की टॉय ट्रेन (Toy train) को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। लॉकडाउन में कई महीनों बंद रहने के बाद 4 नवंबर को अमन लॉज- माथेरान शटल सेवा शुरू की गई थी।

बताया गया है कि 36 दिनों में 23,414 यात्रियों ने यात्रा की और 14,73,503 रुपये की आय हुई है। कोविड पृष्ठभूमि के बावजूद भी अमन लॉज-माथेरान खंड पर संचालित शटल सेवा न केवल पर्यटकों को आकर्षित करती है, बल्कि माथेरान के निवासियों के लिए परिवहन का एक महत्वपूर्ण साधन है।

4 शटल सेवाओं के साथ अमन लॉज और माथेरान के बीच शटल सेवाओं को फिर से शुरू हुई, लेकिन बढ़ती मांग के साथ वर्तमान में अमन लॉज और माथेरान के बीच कुल 12 सेवाएं चल रही हैं। अब तक 15 लाख से ज्यादा की आय हुई है।