मुंबई

Published: Mar 19, 2023 04:15 PM IST

Road Accidentमुंबई में दर्दनाक सड़क हादसा, बांद्रा-वर्ली सीलिंक के पास मॉर्निंग वॉक कर रही महिला की एक्सीडेंट से मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई : मुंबई (Mumbai) के हाईप्रोफाइल इलाके में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident)। आज सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में जिस महिला की मौत हुई है। वह राजलक्ष्मी टेक फर्म (Rajalakshmi Tech Firm) की सीईओ थी। राजलक्ष्मी राम कृष्णन (Rajalakshmi Rama Krishnan) जो की 42 वर्ष की थी, सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। मॉर्निंग वॉक पर निकली थी राजलक्ष्मी। हादसा वर्ली-बांद्रा सीलिंक (Worli Bandra Sealink) से कुछ ही दूर पहले वर्ली सीफेस पर सुबह 6:30 बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ़्तार से जा रही कार ने उन्हें टक्कर मारी है। 

एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने कार ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में ड्राईवर भी छोटे आई है। वहीं हादसे को लेकर वर्ली पुलिस ने कहा कि यह घटना वर्ली-बांद्रा सीलिंक से कुछ ही दूर पहले वर्ली सीफेस पर सुबह 6:30 बजे हुआ। मेडिकल परीक्षण के बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिर में गंभीर चोट लगने से राजलक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई। महिला को नायर अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

कोर्ट में होगी पेशी 

हालांकि पुलिस ने पुष्टि की है कि गिरफ्तार आरोपी शराब के नशे में नहीं था। मामले में आगे की जांच चल रही है। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर वर्ली पुलिस को सौंप दिया है। राजलक्ष्मी एक टेक्नोलॉजी कंपनी की सीईओ थीं। वह एक फिटनेस फ्रीक थीं। आगे मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर के बल्ड सैंपल्स की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और उसके खिलाफ लापरवाही से कार चलाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ड्राइवर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।