मुंबई

Published: Nov 12, 2022 09:37 PM IST

Mumbai Policeमुंबई के 28 DCP का ट्रांसफर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: राज्य के गृह मंत्रालय ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के 28 पुलिस उपायुक्त (DCP) का ट्रांसफर (Transfer) कर दिया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर (Mumbai Police Commissioner Vivek Phansalkar) ने शनिवार को इन अधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें क्राइम ब्रांच, आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू), साइबर सेल और एंटी नारकोटिक्स सेल के डीसीपी का भी समावेश है। सभी पुलिस अधिकारियों के डिपार्टमेंट बदल दिए गए हैं, लेकिन यह मुंबई में ही रहेंगे।

डीसीपी अकबर पठान मुंबई पुलिस बल में लौट आए हैं और उन्हें जोन-3 की जिम्मेदारी दी गई है। मुंबई में बढ़ते साइबर क्राइम की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस उपायुक्त हेमराज राजपूत का ट्रांसफर जोन-6 में कर दिया गया है। जबकि मुंबई पुलिस के प्रवक्ता रहे बालसिंह राजपूत को मुंबई में बढ़ते साइबर अपराध को नियंत्रण करने के लिए मुंबई साइबर सेल के डीसीपी पद पर भेजा गया है। इसी तरह ज़ोन-6 के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय, जिन्होंने मुंबई में सबसे अधिक मकोका का केस कर अपराधियों पर नकेल कसी है, उन्हें क्राइम ब्रांच (डिटेक्शन-1) की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस उपायुक्त (ऑपरेशन) संजय लाटकर को पोर्ट जोन और ईओडब्ल्यू के डीसीपी प्रकाश जाधव को एंटी नारकोटिक्स सेल का चीफ बनाया गया है। डीसीपी क्राइम रहे संग्रामसिंह निशाणदार को ईओडब्ल्यू भेज दिया है और इनकी जगह डीसीपी प्रशांत कदम को क्राइम ब्रांच में नियुक्त किया गया है।

मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर में तेजस्वी सातपुते, एम कुमार की नियुक्ति

इसी तरह जोन-11 के डीसीपी विशाल ठाकुर का तबादला प्रोटेक्शन में कर दिया गया है। जोन-2 में अभिनव देशमुख, जोन-4 में प्रवीण मुंडे, जोन-5 में मनोज पाटिल, जोन-9 अनिल पारसकर, जोन-11 में अजय कुमार बंसल, जोन-7 में डीसीपी पुरुषोत्तम कराड, जोन-8 में दीक्षित कुमार गेडाम, क्यूआरटी में योगेश गुप्ता, एलए-ताड़देव प्रज्ञा जेड़गे, मुंबई सुरक्षा में शाम गुगे, एलए कोले कालीना में नितिन पवार, एलए नायगांव विनायक ढाकने, ट्रैफिक में राजू भुजवल, मंगेश शिंदे और गौरव शिंग का तबादला किया गया है, जबकि मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर में तेजस्वी सातपुते और एम कुमार की नियुक्ति हुई है।