मुंबई

Published: Oct 02, 2022 11:35 AM IST

Shivsena Politicsउद्धव ठाकरे को फिर लग सकता है 'जोर का झटका', शिंदे गुट में शामिल हो सकता है ये बड़ा नेता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) एक और बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल सूत्रों की जानकारी के अनुसार, उनके खास और करीबी मिलिंद नार्वेकर भी अब जल्द ही शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। 

बता दें कि, नार्वेकर उद्धव गुट के शिवसेना के सचिव हैं और उद्धव ठाकरे के काफी भरोसमंद माने जाते हैं। ऐसे में अगर वे शिंदे गुट में शामिल होते हैं तो यह ठाकरे के लिए अब एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।

गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले विश्वास जताया था कि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी खेमे के साथ कानूनी लड़ाई में उनका खेमा विजयी होगा। शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ शिंदे और 39 अन्य विधायकों के विद्रोह के बाद ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी। शिंदे और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को क्रमश: राज्य के मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।