मुंबई

Published: Jul 04, 2022 09:40 PM IST

Mumbai Rainमुंबई के जलाशयों में बढ़ा जलस्तर, जलाशयों में जमा हुआ 15 प्रतिशत पानी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
तुलसी लेक (फाइल)

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में पिछले पांच दिनों से हो रही भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण जलाशयों (Dams)में भी जलस्तर (Water Level) बढ़ रहा है।  मुंबई में अगले 24 घंटों में मुंबई, मुंबई उपनगरों और कोंकण में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। मुंबई में गुरुवार सुबह से जम कर बरसात हुई थी। मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और वसई-विरार में भारी बारिश हुई। इसके बाद अगले चार से पांच दिनों में पूरे राज्य में मानसून (Monsoon) के सक्रिय रहने की संभावना है। कोंकण विभाग को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

11 जून से मानसून आने की घोषणा के बाद से ही अपेक्षित बरसात नहीं हुई। बरसात नहीं होने से जलाशयों में भंडारण लगातार कम हो गया था। इस कारण से महानगरपालिका ने 27 जून से मुंबई, ठाणे और तालाबों से पानी आपूर्ति होने वाले गांवों में 13 प्रतिशत पानी कटौती शुरु कर दी थी। 

10 प्रतिशत हो रही पानी की कटौती

मुंबई को प्रतिदिन 3,850 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति होती है।  10 प्रतिशत पानी कटौती से अब केवल 3465 मिलियन लीटर पानी आपूर्ति की जा रही है।  4 जुलाई शाम 6 बजे तक महानगरपालिका को जलापूर्ति करने वाले सातों जलाशयों में 193310 मिलियन लीटर पानी जमा हो गया है।  पिछले साल 2021 आज के दिन तक जलाशयों में 285257 मिलियन लीटर पानी जमा था, जबकि 2020 में आज के दिन 109006 मिलियन लीटर पानी जमा हुआ था।