मुंबई

Published: Feb 18, 2023 03:32 PM IST

Mumbai Crime'महानायक' अमिताभ बच्चन के घर 'प्रतीक्षा' के पास ऑटो रिक्शा में महिला के साथ छेड़छाड़

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Image

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) की राधानी मुंबई (Mumbai) से मिली एक नदी खबर के अनुसार, यहां के जुहू इलाके में एक महिला के साथ ऑटो रिक्शा में छेड़छाड़ का एक संगीन मामला सामने आया है। 

मिली खबर  के अनुसार यह पूरा वाकया बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के घर प्रतीक्षा के पास ही घटित हुआ है। वहीं महिला ने पुलिस में 47 वर्षीय अरविंद अजय वाघेला के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं मामले पर IPC की धारा 354 के तहत केस  दर्ज किया गया है।

जानकारी हो कि बीते अक्टूबर 2022 को मुंबई के ही पास ठाणे जिले में एक ऑटो रिक्शा चालक ने कॉलेज की 21 वर्षीया छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी और उसे वाहन के साथ कुछ दूर तक घसीटा भी था। जिससे वह नीचे गिर गई और आरोपी भाग गया था।