नागपुर

Published: Mar 13, 2022 03:37 AM IST

Suicideयुवक सहित 2 ने लगाई फांसी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नागपुर. कलमना और वाड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक सहित 2 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. विजयनगर निवासी नैरतन शामलाल शाहू (22) ने शुक्रवार की शाम अपने घर में कपड़े की रिबन को सीलिंग फैन से बांधकर फांसी लगा ली. शाम 7.30 बजे के दौरान परिजनों ने फंदे पर लटके देख कलमना पुलिस को जानकारी दी.

दूसरी घटना वाड़ी थाना क्षेत्र में हुई. मृतक आंबेडकरनगर, वाड़ी निवासी अशोक शालिकराम बड़डगे (65) बताए गए. अशोक ने शनिवार रात 9.30 बजे के दौरान अपने घर में दरवाजे की चिटकनी से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली.

पत्नी शशिकला ने फंदे पर लटके देख घटना की जानकारी पुलिस को दी. दोनों की आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.