नागपुर

Published: Dec 28, 2022 12:42 PM IST

Road Accident समृद्धि हाईवे पर फिर हुआ हादसा; महिला और बच्ची की हुई दर्दनाक मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 11 दिसंबर को समृद्धि राजमार्ग (Samruddhi Highway) के पहले चरण का उद्घाटन किया था। इसके बाद से समृद्धि राजमार्ग (Samruddhi Highway) चर्चा में बना हुआ है। आये दिन इस हाईवे पर दुर्घटना होने की ख़बरें सामने आ रही है। अब एक बार फिर समृद्धि हाईवे पर एक बार फिर हादसा हो गया है। 

वाशिम जिले के कारंजा के पास एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। इस हादसे में  दो लोगों की मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में एक बच्ची की भी जान गई है। वहीं, इस हादसे में घायल हुए लोगों का अकोला में इलाज चल रहा है।

मिली हुई जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा (Road Accident) तड़के करीब दो बजे हुआ। पता चला है कि कार में सवार नागपुर के रहने वाले हैं। हादसा मुंबई से नागपुर जाते समय हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि मृत लड़की कार से बाहर फेंक दी गई और कुछ फीट दूर जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे के वक्त कार में चार लोग मौजूद थे।

11 दिसंबर को समृद्धि राजमार्ग का उद्घाटन होने से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद नागपुर से शिरडी की यात्रा कर इस मार्ग का परीक्षण किया था। इस पूरे हाइवे का निर्माण महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम यानी एमएसआरडीसी ने किया है। हालांकि जब इस हाईवे को ट्रैफिक के लिए खोला गया तो एक गंभीर मामला सामने आया कि इस रोड पर पर्याप्त सुविधाएं नहीं थीं।