नागपुर

Published: Dec 19, 2021 04:05 AM IST

Bar Associationबार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने एड. अतुल पांडे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नागपुर. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (एचसीबीए) के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ. मतों की गणना के बाद परिणाम घोषित किया गया. इसमें अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर में एड. अतुल पांडे ने सभी को पीछे छोड़ते हुए विजय हासिल की. एड. पांडे को 554 मत मिले. इस पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे. एड. सोहनी व एड. श्रीधर पुरोहित के बीच जोरदार टक्कर होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी. लेकिन एड. पांडे ने सभी संभावनाओं को दरकिनार कर जीत दर्ज कराई.

एड. समीर सोहनी को 476, एड. श्रीधर पुरोहित 442 तथा एड. वी. जी. भांबुरकर को 29 मत मिले. बार एसोसिएशन के सचिव पद पर एड. अमोल जलतारे ने विजय हासिल की. मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ में शनिवार को चुनाव हुये. 16 पदों के लिए हुये चुनाव में कुल 37 उम्मीदवार मैदान में थे.

विजयी उम्मीदवारों का जल्लोस

सचिव पद के लिए एड. अमोल जलतारे व एड. ऋग्वेद ढोरे के बीच मुकाबला था. इसमें एड. जलतारे 782 मत लेकर विजयी हुये. एड. ढोरे को 704 मत मिले. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए एड. पी. एस. तिडके और एड. एस. एन. भट्टड, कोषाध्यक्ष पद के लिए एड. एम. डी. लाखे, सहसचिव एड. पी. एस. चव्हाण और ग्रंथालय प्रभारी पद के लिए एड. वी. एस. उबेराय ने जीत दर्ज कराई.

परिणाम घोषित होने के बाद न्यायालय परिसर में विजयी उम्मीदवारों ने जल्लोष किया. 9 कार्यकारी सदस्य के लिए हुए चुनाव में एड. अपूर्वा कोल्हे को सबसे अधिक 1106 मत मिले. साथ ही एड. अक्षया क्षीरसागर 858, एड. अॅन्थोनी बास्को 841, एड. अब्दूल हक 837, एड. सागर काटकर 814, एड. बी.ए. भांडारकर 736, एड. अनिरुद्ध अनंथकृष्णन 730, एड. पी.एम. आठवले 675, एड. अमोल हुंगो 640 मत मिले. सबसे अधिक मत मिलने वाले 9 वकीलों का हायकोर्ट बार असोसिएशन कार्यकारिणी सदस्य पद पर चयन किया गया.