नागपुर

Published: Oct 12, 2020 02:15 AM IST

नागपुरआज भाजपा का आक्रोश आंदोलन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नागपुर. महाविकास आघाड़ी सरकार के राज में महिलाओं व नाबालिगों के बढ़े अपराध के विरोध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रकांतदादा पाटिल के नेतृत्व में 12 अक्टूबर को सम्पूर्ण महाराष्ट्र में महिलाओं द्वारा धरना आंदोलन किया जाएगा.

शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके ने बताया कि शहर के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में महिला भाजपा शहर अध्यक्ष कीर्तिदा अजमेरा, प्रदेश सचिव अर्चना डेहनकर, प्रदेश महिला महामंत्री अश्वनी जिचकार के नेतृत्व में आंदोलन होगा.

प्रतापनगर में दोपहर 2 से 3 बजे तक, उत्तर नागपुर के कमाल चौक में दोपहर 1 से 3 बजे तक, पश्चिम नागपुर के गिट्टीखदान चौक पर दोपहर 1 से 3 बजे तक, मध्य नागपुर में गांधी पुतला सेंट्रल एवेन्यू रोड पर दोपहर 3 से 4 बजे तक, पूर्व नागपुर के सतरंजीपुरा चौक पर दोपहर 1 से 3 बजे तक, दक्षिण नागपुर विधानसभा क्षेत्र के सक्करदरा चौक पर दोपहर 4 से 5 बजे तक धरना आंदोलन किया जाएगा.